संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। ममदोट पुलिस ने अवैध पिस्तौल व नशे की गोलियों समेत एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान मुदकी निवासी गुरदेव सिंह के तौर पर हुई है।
दरअसल, ममदोट पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि मुदगी निवासी गुरदेव सिंह ममदोट में आकर नशे की दवाइयां बेचता है। उसके पास अवैध असलहा भी है। इस समय आरोपी ममदोट स्थित पैलेस के पास बैठा ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने बताई हुई जगह पर दबिश देकर आरोपी को काबू किया। आरोपी के पास से 30 बोर की पिस्तौल, आठ कारतूस और 1750 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद हुए हैं।