फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: राजपुरा में युवक की हत्या के आरोप में एक काबू

Sun, 20 Jul 2025 11:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजपुरा। राजपुरा सिटी पुलिस ने गुरु नानक नगर निवासी पुष्प कुमार की हत्या के आरोप में केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई पुष्प कुमार की मां चंचल की शिकायत के आधार पर की गई।
चंचल ने सिटी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका बेटा पुष्प कुमार चार सितंबर, 2024 को घर से गया था, लेकिन रात को वापस नहीं आया। पांच सितंबर को उन्हें पता चला कि उनके बेटे पुष्प का शव सिविल अस्पताल के शवगृह में पड़ा है। तब पुलिस ने पुष्प की मौत को प्राकृतिक मौत मानते हुए बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की थी। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंचल ने शिकायत में बताया कि जब बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उन्हें पता चला कि उनके बेटे की मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई है। बाद में उन्हें यह भी पता चला कि कनिया निवासी बाबू अमर चंद कॉलोनी राजपुरा और सागर निवासी रोशन कॉलोनी पुराना राजपुरा उनके बेटे को अपनी बाइक पर बैठाकर ले गए थे। उन दोनों ने बेटे की हत्या की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रविवार को उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया। वहीं, एक आरोपी को काबू कर लिया गया। जांच अधिकारी और फोकल पॉइंट पुलिस चौकी के मुखिया बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी सागर को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी कनिया को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें