फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: खैर की लकड़ी काटने के आरोप में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। जट्टामाजरी गांव के पास खैर की लकड़ी अवैध रूप से काटकर ले जाने के आरोप में वन विभाग की टीम ने एक व्यक्ति को मौके पर काबू किया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। वन विभाग की शिकायत पर पिंजौर थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

27 सितंबर की रात प्रेमपुरा चेक पोस्ट क्षेत्र में वन दरोगा सरजीत सिंह, वन रक्षक ज्ञानदेव और राखा रामकरण गश्त पर थे। उन्हें बिना नंबर की सफेद गाड़ी संदिग्ध हालत में दिखाई दी। रात करीब 11 बजे जट्टामाजरी के पास तीन लोग गाड़ी में लकड़ी लोड करते मिले। टीम ने घेराबंदी की तो तीनों भागने लगे। वन कर्मचारियों ने मान सिंह उर्फ गोरा निवासी कर्णपुर को पकड़ लिया, जबकि तारा और बिल्ला निवासी जट्टामाजरी फरार हो गए। गाड़ी से खैर की लकड़ी के 16 लट्ठे और हाथ से चलने वाला आरा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने लकड़ी मुल्लापुर ले जाने की बात कही। विभाग ने आरोपी, गाड़ी और लकड़ी कब्जे में लेकर पुलिस से एफआईआर दर्ज करने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें