फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानेसर घोटालाः पंचकूला में सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश हुए हुड्डा, आरोपों पर होनी है बहस

Tue, 06 Aug 2019 01:54 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा के बहुचर्चित मानेसर जमीन घोटाले की सुनवाई मंगलवार को पंचकूला में सीबीआई की विशेष कोर्ट में हुई और पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा पेश हुए। मामले में लगाए गए आरोपों पर बहस होनी थी, जो आज नहीं हो सकी, क्योंकि कुछ वकील अनुपस्थित थे। अब सुनवाई 22 अगस्त को होगी।

विज्ञापन


ये है मानेसर भूमि घोटाला
अगस्त 2014 में निजी बिल्डरों ने मानेसर के तीन गांवों के किसानों से उनकी जमीनें डरा धमका कर जमीन अधिग्रहण के नाम पर सस्ती दरों पर खरीद ली गई। फिर उन जमीनों को बिल्डरों को बेचकर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया।

आरोपियों ने मानेसर, नौरंगपुर और नखरौला के किसानों की जमीनें खरीदीं। इस काम में कुछ नेताओं ने भी साथ दिया। आरोपियों पर हुड्डा सरकार के कार्यकाल के दौरान जमीन का अधिग्रहण कर उसे बिल्डर्स को औने-पौने दाम पर बेचने का आरोप है।
विज्ञापन


मामले में ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के खिलाफ भी सितंबर 2016 में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। ईडी ने हुड्डा और अन्य के खिलाफ सीबीआई की एफआईआर के आधार पर 17 सितंबर 2015 को आपराधिक मामला दर्ज किया था।

मामले की सुनवाई अब सीबीआई की विशेष कोर्ट में चल रही है। हुड्डा के अलावा एमएल तायल, छतर सिंह, एसएस ढिल्लों, पूर्व डीटीपी जसवंत सहित करीब 34 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें