फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ियों की टक्कर में दो लोग गंभीर घायल

विज्ञापन
सेक्टर 6 और 7 डिवाइडिंग रोड पर एक्सीडेंट के बाद खड़ी हरियाणा गवर्नमेंट इनोवा कार। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला के सेक्टर-7 में बुधवार दोपहर दो गाड़ियों के टकराने से उनमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोपहर करीब डेढ़ बजे दो लोग सरकारी इनोवा से गीता चौक से एमडीसी की तरफ जा रहे थे। गाड़ी के पीछे लोडिंग ऑटो आ रहा था। इनोवा जब सेक्टर-6,7 के चौक के पास पहुंची तो इनोवा से आगे जा रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। गाड़ियों के बीच फासला अधिक नहीं होने के चलते टक्कर बचाने को इनोवा कार चालक ने भी ब्रेक लगा दी। लेकिन इनोवा के पीछे आ रहा ऑटो चालक समय पर ब्रेक नहीं लगा सका और ऑटो इनोवा से जा टकराया। इससे ऑटो में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल-6 ले जा गया। लेकिन हालत अधिक गंभीर होने के चलते घायलों को चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर 6 और 7 डिवाइडिंग रोड पर खड़ा वह फोर व्हीलर जिससे टकराई थी हरियाणा गवर्नमेंट की इनोवा कार।- फोटो : PKL OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें