फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य कर्मचारी से ऑनलाइन डेढ़ लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। सैन्य कर्मचारी के अकाउंट से ठगों ने ऑनलाइन डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। शिकायतकर्ता फतेह सिंह निवासी पिंजौर ने बताया कि उसका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पिंजौर में खुला हुआ है। वह सेना में है। उसका खाता आर्मी से लिंक है, उसमें करीब डेढ़ लाख रुपया थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन एसबीआई का नंबर लेकर उस पर कॉल की। कॉल उठाने वाले व्यक्ति ने फोन पर जो भी जानकारी मांगी वह देता रहा। कुछ देर में आरोपी ने उसका खाता ही खाली कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर भी उसके खाते के साथ जुड़वा लिया। आरोपी ने एसबीआई की ऑनलाइन एप्लीकेशन योनो एसबीआई के माध्यम से इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद उसका फोन पर अब एप नहीं चल रहा है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें