फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गाड़ी से बैटरी चोरी कर ले जा रहा एक आरोपी पकड़ा, दूसरा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मोगीनंद से गाड़ी की बैटरी चोरी कर ले जा रहे एक आरोपी को मालिक ने पकड़ लिया जबकि दूसरा फरार हो गया। गाड़ी मालिक ने आरोपी को चंडीमंदिर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कमल के रूप में हुई है। सेक्टर-25 निवासी रमेश कुमार बंसल ने दी शिकायत में बताया कि उनका गाड़ियों का काम है। उनकी सभी गाड़ियां गांव मोगीनंद उनकी साइट पर खड़ी होती हैं। 6 माह पहले भी उनके ट्रक से किसी ने बैटरी चोरी कर ली थी। इसके बाद से उनका स्टाफ चौकन्ना रहने लगा था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दो लड़के बाइक पर पहुंचे और उनकी बैटरी चोरी कर झाड़ियों में छिपाकर चले गए। शिकायतकर्ता अपने कर्मचारियों के साथ वहीं पर छिपकर बैठ गया। कुछ देर बाद दोनों दोबारा बैटरी लेने पहुंचे। जैसे ही वे बैटरी ले जाने लगे शिकायतकर्ता ने कर्मचारियों के साथ आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो एक आरोपी भाग गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें