फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब की जेलों में बढ़ाए जाएंगे कॉलिंग स्टेशन, हर बात होगी रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब की जेलों में आए दिन कैदियों के पास से मोबाइल फोन बरामद होते हैं। जेल प्रबंधन ने जब हर एक कारागार में पकड़े जाने वाले मोबाइल प्रकरण को लेकर जांच की, तो इसका मुख्य रूप से यह कारण सामने आया कि कैदियों को उनके परिवार से रोजाना फोन पर बात करने के लिए जो सुविधा है, वह नहीं मिल पाती। यही कारण है कैदी जेल से बाहर जब पेशी या अदालतों में सुनवाई के लिए जाते हैं, तब यहां से चोरी से अपने जानकारों से मोबाइल ले आते हैं। हालांकि जेल प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह भी दावा किया कि इसमें से कुछ अपराधी हैं जो अपने गिरोह के साथ संपर्क में रहने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

पंजाब के सभी जेलों में कुल 800 कॉलिंग स्टेशन होंगे
आईजीपी रूप कुमार अरोड़ा ने बताया कि एक कैदी को रोजाना अपने परिवार से बातचीत के लिए 10 मिनट का समय दिया जाता है। पंजाब की सभी जेलों में 30 हजार से ज्यादा कैदी हैं। ऐसे में कई बार कैदियों को अपने परिवार से बातचीत के लिए समय नहीं मिल पाता। पंजाब में इस समय कुल 25 जेल में करीब 350 कॉलिंग स्टेशन हैं, इन्हें बढ़ाकर 800 किया जाएगा। रूप कुमार अरोड़ा ने बताया कि सेंट्रल और मॉडर्न जेल में और जहां कैदियों की संख्या ज्यादा है, वहां इनकी संख्या दोगुनी की जाएगी। अभी 100 कैदी एक कॉलिंग स्टेशन पर बात करते हैं। कॉलिंग स्टेशन बढ़ने से 30 से 40 कैदियों के पीछे एक कॉलिंग स्टेशन की सुविधा उपलब्ध होगी।
बातचीत रिकॉर्ड कर सुरक्षित रखने में नहीं आएगी दिक्कत
जेल अधिकारी ने बताया सलाखों के पीछे से जब कैदी किसी से भी फोन पर बात करते हैं, तो उसका रिकॉर्ड रखना अनिवार्य है। कई बार कॉलिंग स्टेशन कम होने के कारण रिकॉर्डिंग प्रोसिजर में तकनीकी खामियां सामने आती है। ऐसे में कॉलिंग स्टेशन बढ़ाकर हर कैदी की बातचीत को रिकॉर्ड कर उसे सुरक्षित रखा जाएगा और इन रिकॉर्डिंग की निरंतर जांच भी की जाती है, ताकि कोई वारदात या घटना को अंजाम देने के लिए कैदी ने किसी से संपर्क न किया हो।
विज्ञापन

सभी बड़ी जेलों में जैमर की सुविधा की जाएगी
जल्द ही पंजाब की सभी सेंट्रल, मॉडर्न और न्यू जेल में जैमर की व्यवस्था की जा रही है। इसको लेकर पंजाब जेल प्रबंधन ने जैमर लगाने के लिए कई कंपनियों का डेमो ले लिया है। आने वाले समय में जैमर लगाने की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें