फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 360 नशीली गोलियों सहित एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक आरोपी को 360 नशीली गोलियों के सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सूरज सकेतड़ी निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को एमडीसी थाने में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना मिली कि उक्त आरोपी ऑटो चलाता है। इसके अलावा नशीली गोलियां बेचने का काम करता है। वह अभी एमडीसी रेलवे अंडर पास के समीप किसी व्यक्ति को नशीली गोलियां की सप्लाई देने आएगा। टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू कर लिया। इसके बाद आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से नशीली गोलियों के पत्ते बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें