फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घर के पीछे खड़ी फॉच्यूर्नर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-11 स्थित घर के पीछे खड़ी फॉच्यूर्नर गाड़ी चोरी करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 पुलिस मामला दर्ज कर चोर की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-11 निवासी सागर मित्तल ने दी शिकायत में बताया कि उनके पास सफेद रंग की फॉच्यूर्नर गाड़ी थी। उन्होंने 19 जुलाई की शाम को करीब 7 बजे अपने घर के पीछे रैंप पर खड़ी की थी। गाड़ी शनिवार रात करीब 10.30 बजे वहां थी। रविवार सुबह उठकर और घर के पीछे जाकर देखा तो उनकी गाड़ी वहां नहीं थी। कोई उनकी गाड़ी चोरी करके ले जा चुका था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें