फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। सेक्टर-26 हर्बल पार्क के समीप से क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने एक आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साहिल राजीव काॅलोनी सेक्टर-17 निवासी के रूप में हुई है। आरोपी ने सेक्टर-20 से मोबाइल फोन छीनने की वारदात को भी कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविवार को क्राइम ब्रांच-26 की टीम सेक्टर-26 हर्बल पार्क के पास मौजूद थी। उसी दौरान एक युवक हर्बल पार्क की पार्किंग के नजदीक संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल पर बैठा नजर आया। पुलिस की गाड़ी देखकर वह घबरा कर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने तुरंत उसको काबू कर लिया। मोटरसाइकिल के आगे-पीछे नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। पुलिस के मांगने पर वह मोटरसाइकिल के कागजात भी नहीं दे पाया। पूछताछ करने पर बताया कि उसने मोटरसाइकिल सेक्टर-5 यवनिका पार्क से चोरी की है। पुलिस ने चंडीमंदिर थाने में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें