फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग में गोली चलाने वाले आरोपी आशीष शर्मा से पिस्टल बरामद

विज्ञापन
सेक्टर 9 में गोली चलाने वाले आरोपी आशीष का मेडिकल कराकर ले जाती पुलिस। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में पार्टी के दौरान कर्मचारी से मामूली बहस पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक आशीष शर्मा को गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश किया। उसे दो दिन के रिमांड पर भेजा गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद देर रात आरोपी से पिस्टल बरामद कर ली। पुलिस ने कोर्ट में दलील दी थी कि जिस पिस्टल से गोली चली थी उसे बरामद करनी है। इस पर कोर्ट ने उसे दो दिन के रिमांड पर भेजा था। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-9 स्थित द स्टेज रेस्टोरेंट में शुक्रवार रात को एक बैंक के कर्मचारियों की पार्टी थी। पार्टी में आशीष शर्मा नाम का युवक आया था। उसकी किसी बात को लेकर पार्टी में आए अन्य लोगों से बहस हो गई। इसके बाद रात करीब 12 बजे आशीष रेस्टोरेंट के बाहर आया। पार्टी में आए लोग भी बाहर आ गए थे। इसी बीच रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी मनोज ने बीच बचाव किया। इस पर आशीष शर्मा ने उस पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली मनोज को नहीं लगी। गोली चलाने के बाद आशीष शर्मा मौके से फरार हो गया। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पिस्टल आशीष शर्मा के लाइसेंस की नहीं है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें