पंचकूला। विश्व पर्यावरण दिवस पर पंचकूला में 75 साल से अधिक उम्र के 203 पेड़ों की करीब 125 जगहों पर पूजा की गई। इन पेड़ों का चयन वायु देवता पेंशन स्कीम के तहत किया गया है। इसमें 75 से 110 साल तक के वृक्ष हैं। इनमें पंचकूला के 55, रायपुररानी के 42, पिंजौर के 30, मोरनी के 37, कालका के 36 पेड़ शामिल हैं। हर साल इन पेड़ों के रखरखाव के लिए मालिकों को 3000 वार्षिक पेंशन दी जाती है। अबतक पूरे प्रदेश में करीब चार हजार पेड़ों को हरियाणा सरकार की ओर से बुढ़ापा पेंशन दिया जा चुकी है। इस कड़ी में पंचकूला सहित प्रदेश के 22 जिलों में ऐसे पेड़ों की तलाश जारी है, ताकि उन्हें संरक्षित किया जा सके।
पंचकूला के सेक्टर-20 के गांव कुंडी में स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में पेड़ की वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) घनश्याम शुक्ला व नरदीप हुड्डा प्रधान मुख्य वनरक्षक ने विधिवत पूजा अर्चना की। वहां मौजूद गांव के बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ में बच्चों को पौधे भी वितरित किए। इस मौके पर वन राजकि अधिकारी मनीर गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
ने विधिवत पूजा अर्चना की तथा गांव के बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे वितरित किए । इस मौके पर रेंज अधिकारी मनीर गुप्ता, जसवीर सिंह उपवन निरीक्षक, संध्या वन दरोगा, रमेश माली तथा गांव के गण मान्य व्यक्ति मौजूद थे ।