फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: प्रकाशोत्सव पर संगत ने गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सोमवार को दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव मनाया गया। इस दौरान जहां लोगों ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका, शाम को गुरुद्वारों व घरों में दीप मालाएं की गईं। साथ ही आतिशबाजी कर खुशी मनाई गई। गुरुद्वारों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। लोगों ने विभिन्न जगहों पर लंगर लगाकर सेवा की।
विज्ञापन

इस दौरान फेज-8 स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब, फेज-1 स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा, फेज-5 स्थित गुरुद्वारा श्री साहिबवाड़ा, फेज-4 स्थित गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा, फेज-3बी1 गुरुद्वारा सच्चा धन साहिब, फेज-11 स्थित गुरुद्वारा साहिब के अलावा शहर व आसपास के गांवों में स्थित गुरुद्वारा साहिबों में भी धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इसमें पंथ के प्रसिद्ध रागी व कीर्तनी जत्थों ने संगत को कीर्तन से निहाल किया। शाम को गुरुद्वारा साहिब में जाकर संगत ने दीप व मोमबत्तियां भी जलाईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें