फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-16 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचक आचार्य हर्षमणि ने पूतना वध, गोचारण प्रसंग और गोवर्धन पूजा की महिमा बताते हुए धर्म, कर्तव्य और गोसेवा का संदेश दिया। कथा के दौरान भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर के मुख्य संरक्षक चंद्र हर्ष गोयल ने आचार्य हर्षमणि का स्वागत किया। मंदिर प्रधान डॉ. अशोक गुप्ता ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का समापन 31 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें