फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: राम कथा के आठवें दिन भक्तों ने किया हनुमान भक्ति में लीन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-15 स्थित प्राचीन रघुनाथ मंदिर में चल रही श्रीराम कथा के आठवें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर परिसर जय श्रीराम और बजरंगबली की जयघोष से गूंज उठा और भक्ति का वातावरण पूरी तरह जीवंत हो गया।
विज्ञापन

कथा वाचक पंडित विपिन मिश्रा शास्त्री ने हनुमान जी की अद्भुत भक्ति, शक्ति और समर्पण का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि हनुमान जी का जीवन केवल श्रीराम की सेवा में समर्पित था। कथा में माता सीता की खोज, युद्ध में पराक्रम और श्रीराम के प्रति अटूट निष्ठा के प्रसंग सुनाकर कई भक्त भावुक हो उठे।
मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल और प्रसाद की पूरी व्यवस्था की थी। भीड़ अधिक होने के बावजूद व्यवस्थाएं सुचारू रहीं और सभी भक्त शांति से कथा का श्रवण कर सके। आयोजकों ने कहा कि श्रीराम कथा हर दिन नए प्रसंगों के साथ जारी है और श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। समिति ने सभी से अपील की कि वे हनुमान जी के समर्पण और श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें