सुरक्षा कारणों से आवश्यक मेंटेनेंस कार्य, सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति प्रभावित
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रायपुररानी। 66 केवी सब स्टेशन रायपुररानी से जुड़े 11 केवी एपी शाहपुर फीडर, 11 केवी रायपुररानी और आरडीएस नारायणपुर फीडर पर सैग टाइटनिंग (तार कसने) के लिए 14 जनवरी को आपात शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ ने बताया कि यह शटडाउन सुरक्षा कारणों से लिया जा रहा है, ताकि लाइनों को सुरक्षित और दुरुस्त किया जा सके। शटडाउन के समय रायपुररानी, नारायणपुर, शाहपुर, मीरपुर, डाकरा, रत्ता टिब्बी, मंडपा समेत आसपास के कई गांवों में बिजली प्रभावित रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से संयम बरतने और सहयोग करने की अपील की है। एसडीओ ने कहा कि आवश्यक रखरखाव कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी और असुविधा के लिए खेद जताया।