पंचकूला। शालीमार ग्राउंड में दशहरा कार्यक्रम के दौरान पंचकूला पुलिस ने सतर्कता और मानवीय संवेदना का परिचय दिया। भीड़ में तीन महिलाओं से आभूषण छीनने वाले 13 वर्षीय नाबालिग स्नैचर को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। मेले में खो गए 10 वर्षीय बच्चे को उसकी मां से और 9 वर्षीय बच्ची को परिजनों से सुरक्षित मिलवाया। कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोगों और 500 वीआईपी की मौजूदगी रही, लेकिन डीसीपी सृष्टि गुप्ता और उनकी टीम की सतर्क निगरानी के कारण पूरा आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। पुलिस ने भीड़ में फंसे वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित पंडाल तक पहुंचाया।