पंचकूला। श्री रघुनाथ ड्रामेटिक क्लब सेक्टर-15 और श्रीराम सेवादार ट्रस्ट ने दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया। यहां भी रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला फूंका गया। शाम 3 बजे के करीब श्री रघुनाथ मंदिर से समस्त सेक्टर में रथ पर सवार भगवान श्रीराम व रावण दल की झांकी निकाली गई। इसमें लक्ष्मण, जामवंत, सुग्रीव, हनुमान और वानर सेना, जय श्री राम के जयघोष कर रही थी। दूसरी तरफ रावण, मेघनाथ, कुंभकर्ण और दानव सेना की झांकी सेक्टर से गुजरती हुई दशहरा मैदान पहुंची। यहां राम ने अपनी सेना के साथ शस्त्र पूजन कर मां चंडिका और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। लोग श्रीराम का जयघोष करने लगे। उसके बाद श्रीराम ने विभिषण का राज्याभिषेक किया। इस अवसर पर प्रधान संजीव मनचंदा, महासचिव आकाश शर्मा, मुकेश बंसल, राकेश गोयल, नितिन शर्मा , राज मित्तल , राकेश गोयल, किरत सिंह, करण चौहान , शिवा तिवारी , लक्ष्मण खन्ना, शाम लाल बंसल आदि उपस्थित रहे।