फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 27 और 28 सितंबर को 85 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता घरों में ही करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। पंचकूला विधानसभा में फार्म 12-डी भरने वाले बुजुर्गों और दिव्यांगों के मतदान का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. यश गर्ग ने बताया कि 27 और 28 सितंबर को 85 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्ग और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के घर जाकर मतदान करवाया जाएगा। उन्होंने फार्म 12-डी भरने वाले बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं से अपील की है कि वो शेड्यूल के अनुसार मतदान करने के लिए 27 व 28 को अपने घरों पर रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में 85 वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग में 5556 वोटर हैं। इनमें कालका विधानसभा में 2303 वोटर और पंचकूला विधानसभा में 3253 वोटर शामिल हैं। जिले में 2472 दिव्यांग वोटर हैं, इनमें से कालका में 1218 और पंचकूला में 1254 वोटर शामिल हैं। जिला में 303 ब्लाइंड वोटर हैं, इनमें से कालका में 145 और पंचकूला में 158 वोटर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 147 बुजुर्गों और दिव्यांगों ने फार्म -12डी का आवेदन किया हुआ है। कालका विधानसभा के 51 वोटरों ने 12डी फार्म में आवेदन किया है। इनमें 26 दिव्यांग और 25 बुजुर्ग शामिल हैं। पंचकूला विधानसभा में 96 वोटरों ने 12डी के आवेदन किया है, इनमें आठ दिव्यांग और 25 बुजुर्ग शामिल हैं। डाॅ. यश गर्ग ने बताया कि एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी पंचकूला गौरव चौहान ने तीन टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौ वर्ष से ऊपर के 166 बुजुर्ग मतदान करेंगे
उपायुक्त ने बताया कि सौ वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग में 166 वोटर हैं। इनमें से कालका विधानसभा में 84 वोटर और पंचकूला विधानसभा में 82 वोटर शामिल हैं। पंचकूला विधानसभा में 109 वर्षीय गांव बरवाला निवासी राजो, 100 वर्षीय गांव असरेवाली निवासी छज्जू सबसे बुजुर्ग वोटर हैं। कालका विधानसभा में 104 वर्षीय गांव घोलपुरा निवासी शांति, 102 वर्षीय गांव बोझटीपरा निवासी द्रोपदी और 103 वर्षीय गांव समलेहरी निवासी बचनी देवी सबसे बुजुर्ग वोटर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें