फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गांव भूड-मंडलाये में मिला पुराना बम शेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। रायपुररानी के गांव भूड-मंडलाये फायरिंग रेंज के समीप रविवार शाम को एक पुराना बमशेल मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रायपुररानी थाना एसएचओ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 6 बजे गांव भूड-मंडलाये फायरिंग रेंज के समीप जंगल में लोगों को बमनुमा वस्तु दिखाई दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही रायपुररानी एसएचओ सुखबीर सिंह और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अनुमान के अनुसार यह बम शेल हो सकता है। अभी सेना को सूचना दी गई है। सेना के आने के बाद ही पता चल पाएगा कि यह बम शेल है या कुछ और। बताया जा रहा है कि बम शेल काफी पुराना है। इसमें जंग लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें