फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जनता का समाधान करने वाले अफसर खुद पहुंचे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। समाधान शिविर में अब अधिकारियों की लेटलतीफी नहीं चलेगी। सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होने वाले समाधान शिविर में देरी से पहुंचने वाले अधिकारियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित शिविर में डीसी सतपाल शर्मा ने समय पर नहीं पहुंचने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों को करीब आधे घंटे तक बाहर ही रोक दिया। इसके बाद संबंधित अधिकारी सभागार के बाहर खड़े रहे। डीसी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सुबह 10 बजे के बाद किसी भी अधिकारी को शिविर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। देरी से आने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


समय पर पहुंचें, लोगों की समस्याओं का करें समाधान
डीसी सतपाल शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार समाधान शिविर का आयोजन सप्ताह में दो दिन किया जाता है। इसका उद्देश्य जिलावासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। ऐसे में अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित रहें और लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बिना किसी देरी के उनका निपटारा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें