माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सभी अधिकारी सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक कार्यालय में बैठेंगे। दोपहर 1 बजे के बाद वह फील्ड में विजिट करेंगे। यह आदेश नवनियुक्त उपायुक्त सुशील सारवान ने डीसी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने कहा कि लाॅग बुक सिस्टम लागू किया जाएगा। इसको अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर जाते समय उसे भरना होगा, ताकि अधिकारियों को यह पता रहे कि वह कहां और किस काम से जा रहे हैं।
वह खुद भी आई कार्ड पहनेंगे और सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आई कार्ड जारी करने का निर्देश जारी किया है। डीसी ने कहा कि सभी कर्मचारी और अधिकारी फार्मल ड्रेस में दिखेंगे। कार्यालय के समय में जींस, टीशर्ट और स्पोर्ट्स शूज पहने पर पाबंदी रहेगी। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को फॉर्मल ड्रेस सिलवाने के निर्देश दिए हैं, ताकि कार्यालय का प्रोटोकॉल बना रहे।