पंचकूला। हरियाणा उच्चतर शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण ने अधिकारियों को सरकार की सभी योजनाओं पर गंभीरता से कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एक्साइज एंड सेल्स टैक्स व जीएसटी में आने वाली वस्तुओं की सूची बनाकर अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वे पोर्टल के मध्यम से दी जा रही सुविधाओं में लंबित मामलों को भी अगली बैठक में प्रस्तुत करें।
अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं पंचकूला के नियुक्त प्रशासनिक सचिव आनंद मोहन शरण ने मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिले में चल रही हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की प्रगति की आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने संबंधित विभागों को अपने लंबित कार्यों की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त महावीर कौशिक भी उपस्थित रहे। आनंद मोहन शरण ने पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र पाल सिंह को जघन्य और सामान्य अपराधों की सूची अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में उप मंडल कार्यालय पंचकूला, कालका, एक्साइज एवं सेल टैक्स, जिला कल्याण विभाग, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें), स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम पंचकूला एवं कालका, पुलिस विभाग, खनन विभाग, शिक्षा-स्कूल एवं कॉलेज, एनआईसी, मछली पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, जन स्वास्थ्य, खनन तथा अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त मनिता मलिक, एसडीएम पंचकूला ऋचा राठी, एसडीएम कालका रुचि सिंह बेदी, सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी उर्मिला देवी, उप जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) के कार्यकारी अभियंता गौरव जैन, डीआईओ सतपाल शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी विशाल सैनी, जिला कल्याण अधिकारी दीपिका, डिप्टी डीईओ अंजू ग्रोवर सहित अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।