फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराएदार की पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी, नहीं तो होगी कार्रवाई : डीसीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह ने लोगों से अपील कर कहा है कि किराएदारों की वेरिफिकेशन जरूर करवाएं। उनकी पूरी जानकारी पुलिस के पास होनी चाहिए। कुछ शरारती तत्व बाहर से आकर किराए पर रहने लग जाते हैं, वारदात को अंजाम देकर भाग जाते हैं। इसके बाद उनकी जानकारी नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन

इस कारण किराएदारों की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं। डीसीपी ने यह भी कहा कि मकान मालिक की सबसे पहले अहम जिम्मेवारी यही होती है कि जिस व्यक्ति को वह किराए पर अपना मकान दे रहे हैं। उस व्यक्ति की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं, क्योंकि किराये पर रहने वाला व्यक्ति उसी पते पर अपना पहचान पत्र इत्यादि बनवा लेते हैं। उस व्यक्ति का पिछला रिकॉर्ड नहीं मिल पाता है। इसलिए ऐसी लापरवाही ना करें।
मकान मालिक किराए पर देने के चक्कर में किसी मुसीबत में ना फंस जाएं। डीसीपी ने बताया कि मकान मालिक किराएदारों की पुलिस वेरिफिकेशन जल्द से जल्द नजदीकी पुलिस स्टेशन में पुलिस करवाएं। अगर मकान मालिक के द्वारा वेरिफिकेशन के संबंध में लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें