फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: युद्ध की संभावना के मद्देनजर योजना बनाते रहे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सीजफायर से पहले पूरा दिन शनिवार को युद्ध की संभावना के मद्देनजर अधिकारी योजना बनाते रहे। दिनभर निजी अस्पतालों में एंबुलेंस में सुविधाओं की चेकिंग की गई। इसके बारे में डीसी ने बताया कि रेड अलर्ट की सूचना पर जिला प्रशासन सायरन बजाएगा। सायरन की आवाज सुनते ही सभी जिलावासी घरों या आसपास की इमारत में चले जाएं। अलर्ट के दौरान कोई भी बालकनी, छत या कहीं भी बाहर खुले आसमान के नीचे न हों। उन्होंने बताया कि यदि आप सड़क पर गाड़ी चला रहे हैं तो गाड़ी की गति कम करके साइड में करें और किसी भी पास की इमारत में चले जाए।
बहुमंजिला इमारत में अग्निशमन यंत्रों को अपडेट रखने का अनुरोध
उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले नागरिकों से अपील है कि वे इमारतों में लगे अग्निशमन यंत्रों की जांच करवाकर उन्हें अपडेट रखें, ताकि आग लगने जैसी आपात स्थिति में अग्निशमन यंत्रों का इस्तेमाल कर स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटाखों जलाने और लाउडस्पीकर बजाने पर जिले में रहेगा प्रतिबंध
पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक ने बताया कि वर्तमान हालात के मद्देनजर निर्णय लिया है कि आगामी आदेशों तक जिले में पटाखे जलाने व लाउडस्पीकर बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि हालात को देखते हुए प्रशासन का सहयोग करें। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, एसडीएम कालका संयम गर्ग, नगराधीश विश्वनाथ एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें