फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों को डिजिटल साक्षरता की तरफ ले जाएंगे: ओपी धनखड़

विज्ञापन
रेड बिशप में 7 स्टार इंद्रधनुष योजना पुरस्कार समारोह के दौरान ओमप्रकाश धनखड़ और सम्मानित विभिन्? - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने पंचायतों को डिजीटल साक्षरता की ओर ले जाने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में विभाग द्वारा लागू 7 स्टार इंद्रधनुष योजना के तहत अगले वर्ष के लिए सभी पंचायतों को स्टार पाने के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया है। स्टार योजना में डिजीटल लिटरेसी को एक नए मानदंड के रूप में शामिल किया जाएगा। धनखड़ बुधवार को सेक्टर-1 स्थित रेड बिशप में 7 स्टार इंद्रधनुष योजना के तहत छह जिलों की स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाली 1292 पंचायतों के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर धनखड़ ने कहा कि गांव की गाथा लिखने के लिए शुरू गौरव पट्ट योजना पर पूरे गांव का इतिहास, गांव के शहीदों, खिलाड़ियों, दानवीरों व अन्य प्रबुद्ध लोगों के नाम अंकित हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपनी-अपनी पंचायतों का ग्राम गौरव ढांचा निर्मित कराने का आग्रह किया। उन्होंने पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को गौरव पट्ट योजना के माध्यम से 20 से 25 हजार वीर शहीदों का डाटा नई पीढ़ी के लिए उपलब्ध कराने पर नमन किया। प्रदेश की कुल 6207 पंचायतों में से 85 प्रतिशत पंचायतों ने 7 स्टार स्कीम के तहत पंजीकरण कराया है। इस साल 3930 अर्थात 63 प्रतिशत पंचायतों में कोई न कोई स्टार प्राप्त किया है। हर स्टार के लिए एक लाख रुपये ग्राम पंचायत को विकास कार्यों के लिये अतिरिक्त दिए जाते हैं।
इस अवसर पर विधायक ज्ञान चंद गुप्ता और विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल उपस्थित रहे। साथ ही उपायुक्त मुकेश कुमार अहूजा, विभाग के निदेशक सुशील सारवान, पुलिस उपायुक्त कमलदीप गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा महामंत्री हरेंद्र मलिक के अलावा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व पंचायत राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन

1292 पंचायतों ने पाया सम्मान
सम्मान प्राप्त करने वाली अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर व पानीपत की 1292 पंचायतें हैं। एक स्टार पाने वाली 482, दो स्टार वाली 474, तीन स्टार वाली 262 और चार स्टार वाली 73 पंचायतें हैं। धनखड़ ने कहा कि यह गर्व की बात है कि 2312 पंचायतों में किसी में कोई मुकदमेबाजी नहीं है। 3604 पंचायतें ऐसी हैं, जहां हर बच्चा स्कूल जाता है। 240 पंचायतें ऐसी हैं जहां प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाता। बीस पंचायतों ने 6 स्टार और 58 पंचायतों ने 5 स्टार प्राप्त किए हैं। इन पंचायतों को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र तोमर ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्टार देकर सम्मानित किया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इन 78 पंचायतों को अपने आवास पर अति विशिष्ट अतिथियों की तरह भोज दिया था। पिछले पंचायती चुनाव में चुने प्रतिनिधियों की औसतन आयु 33 वर्ष थी। चुनाव में 56 प्रतिशत सदस्य सर्वसम्मति से चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें