फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला: नर्सिंग अधिकारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने वापस लिया निलंबन; प्रदर्शनकारियों की लगेगी हाजिरी

Sun, 22 Nov 2026 04:20 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

पंचकूला में पांच से दिन से जारी नर्सिंग अधिकारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। सरकार और नर्सिंग अधिकारियों के बीच सहमति बनने के बाद यह हड़ताल खत्म हुई है।
विज्ञापन
नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन खत्म - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला में नर्सिंग अधिकारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। सरकार और नर्सिंग अधिकारियों के बीच सहमति बनने के बाद हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने अपना आंदोलन वापस लेने का फैसला लिया। सरकार ने नर्सिंग अधिकारियों का निलंबन भी वापस ले लिया है। इसके साथ ही हड़ताल के दौरान प्रदर्शन में शामिल रहे कर्मचारियों की हाजिरी लगाने का भी फैसला किया गया है।
विज्ञापन


सरकार के इस फैसले से पांच दिन से जारी गतिरोध खत्म होने का रास्ता साफ हो गया है। निलंबन वापस लिए जाने से प्रभावित नर्सिंग अधिकारियों को राहत मिली है। वहीं, हड़ताल समाप्त होने के बाद अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य होने की उम्मीद है।
 
हड़ताल के दौरान कर्मचारियों की गैरहाजिरी को लेकर भी असमंजस बना हुआ था। अब सरकार ने आंदोलन में शामिल रहे कर्मचारियों की हाजिरी लगाने का निर्णय लिया है। इससे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


एक मरीज की मौत मामले में पंचकूला के नागरिक अस्पताल में बीते 16 नवंबर को छह नर्सिंग अधिकारियों का निलंबन किया गया था जिसके बाद से नर्सिंग स्टाफ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें