फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कई साल बीतने के बाद भी पूरा नही हुआ नर्सिंग इंस्टीट्यूट का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालका। गांव खेड़ावली में बन रहे को नर्सिंग इंस्टीट्यूट का काम करीब 4 माह से बीच में रुका हुआ है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने डायरेक्टर ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग को बैलेंस वर्क को पूरा करने के लिए करीब 10 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर भेजा हुआ है, जिसकी मंजूरी होने पर टेंडर प्रक्रिया क्लीयर होने के बाद ही बचा पड़ा काम पूरा हो पाएगा। बैलेंस वर्क कि लिए मांगे गए एस्टीमेट से रोड पार्किंग वर्क, मेन गेट एंट्री, ग्लास वर्क, पेंटिंग वर्क, एल्युमीनियम वर्क, एचटी लाइन का काम करवाया जाएगा। विभिन्न सुविधाओं से लैस नर्सिंग इंस्टीट्यूट का निर्माण खेड़ावाली में दो एकड़ भूमि पर किया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण इस बिल्डिंग को डायरेक्टर ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च को सौंप देगा।

विद्यार्थी कम खर्च में कर सकेंगे नर्सिंग कोर्स खेड़ावाली में इंस्टीट्यूट खुलने से ग्रामीणों सहित शहरवासियों को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है लेकिन लोगो को इसके खुलने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। यह इंस्टिट्यूट खुलने से विद्यार्थी कम फीस में यहां पर दाखिला लेकर अपने जिले में रहकर ही पढ़ाई कर पाएंगे। अब लाखों रुपये की फीस खर्च करके प्राइवेट संस्थान में जाने के बजाय राजकीय नर्सिंग इंस्टिट्यूट खुलने से विद्यार्थी कम खर्च में नर्सिंग कोर्स कर सकेेंगे। बता दें कि उक्त नर्सिंग इंस्टिट्यूट के निर्माण का काम हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को सौंपा गया है। शुरूआत में अंदाजा लगाया जा रहा था कि इसके निर्माण में करीब 20.99 करोड़ की लागत आएगी, लेकिन इतना खर्च होने के बाद भी अब भी काफी कार्य पेंडिंग पड़ा है।
विज्ञापन


बिल्डिंग में बनाए गए हैं तीन ब्लॉक
को-एजुकेशन नर्सिंग इंस्टीट्यूट की इस बिल्डिंग में तीन ब्लॉक बनाए गए हैं। इनमें से एक टीचिंग ब्लॉक, दूसरा गर्ल्स हॉस्टल ब्लॉक, तीसरा स्टाफ क्वार्टर ब्लॉक होगा। इसमें विशेषकर गर्ल्स हॉस्टल की सुविधा भी रहेगी। डायरेक्टर ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग ने बताया है कि उक्त नर्सिंग इंस्टीट्यूट में नर्सिंग कोर्स उपलब्ध होंगे। इसमें विद्यार्थी 12वीं के बाद आवेदन कर सकते हैं, पर कोर्स के लिए कुल 60 सीटें उपलब्ध होंगी।


मुख्यमंत्री ने 2019 में ऑनलाइन किया था शिलान्यास
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि मार्च 2019 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इंद्रधनुष ऑडिटोरियम सेक्टर-पांच में कई परियोजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास और उद्घाटन किया था। इस दौरान वहीं से उन्होंने खेड़ावाली में बनने वाले इस को-एजुकेशन नर्सिंग इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया था। उन्होंने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सितंबर 2019 में इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था, लेकिन कोरोना काल में काम बंद होने के चलते इसमें समय अधिक लग गया। वहीं जुलाई 2022 में इसका काम पूरा करने की पूरी उम्मीद लगाई जा रही थी लेकिन अब बैलेंस वर्क के लिए दोबारा लगभग दस करोड़ के एस्टिमेट की मांग की गई है, दूसरी और लंबे अरसे से लोगो को इस नर्सिंग इंस्टीट्यूट के खुलने का बेसब्री से इंतजार हैं।
विज्ञापन


बैलेंस वर्क को पूरा करने के लिए डायरेक्टर ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग को एस्टीमेट बनाकर भेजा है, जैसे ही एस्टीमेट अप्रूव होकर आ जाएगा लगभग 3 महीने के भीतर सभी बैलेंस वर्क पूरे कर लिए जाएगें। - जेई अशोक कुमार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें