फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: लुधियाना में डेंगू ने पकड़ी रफ्तार... मरीजों की संख्या बढ़ी, अब तक 166 केस रिपोर्ट

Mon, 13 Oct 2025 09:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना जिले में बीते दो सप्ताह में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर लगभग दोगुनी हो गई है। डेंगू मरीजों की संख्या बीती 24 सितंबर को 87 के करीब थी, जो 9 अक्तूबर तक बढ़कर 166 हो गई है।
विज्ञापन
मच्छर - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 लुधियाना जिले में बीते दो सप्ताह में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर लगभग दोगुनी हो गई है। डेंगू मरीजों की संख्या बीती 24 सितंबर को 87 के करीब थी, जो 9 अक्तूबर तक बढ़कर 166 हो गई है।

विज्ञापन

यह आंकड़े 15 दिन में लगभग 91 फीसदी की वृद्धि को दर्शाते हैं, जबकि वर्ष 2024 में अक्तूबर महीने तक लगभग 115 केस रिपोर्ट हुए थे। हालांकि इस साल रिपोर्ट हुए डेंगू के 166 में से लगभग 90 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं, जबकि 12 मरीज अभी भी जिले के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।

डेंगू मरीजों की संख्या सितंबर महीने में ज्यादा बढ़ी है। सितंबर में 104 केस दर्ज हुए हैं, जबकि इस महीने 9 अक्तूबर तक 34 केस सामने आए हैं। इससे डेंगू की संक्रमण दर में पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि हुई है। इन आंकड़ों को मद्देनजर रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की रोकथाम के लिए 325 टीमें गठित की हैं। इनमें एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) की टीमें भी शामिल हैं। इन टीमों ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू के खिलाफ रोकथाम व जागरूकता अभियान की शुरुआत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें