फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू के प्रोटेस्ट को एनएसयूआई का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। फीस बढ़ोत्तरी के विरोध में जेएनयू दिल्ली में स्टूडेंट्स की ओर से प्रोटेस्ट किया जा रहा है। इसको लेकर पीयू चंडीगढ़ की एनएसयूआई ने भी इसका समर्थन दिया है। पीयू ज्वाइंट सेक्रेटरी मनप्रीत सिंह माहल ने बताया है कि केंद्र सरकार सरकारी संस्थानों को बेचने की तैयारी कर रही है। इन्हें प्राइवेट करने को लेकर बढ़ावा दिया जा रहा है, इसलिए हम इसका विरोध कर रहे हैं और आगे भी इसके िखिलाफ विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई ने दिल्ली में नेशनल लेवल का प्रोटेस्ट किया है। उसमें भी बड़ी संख्या में यहां से प्रतिनिधि पहुंचे हैं। शिक्षा के निजीकरण का विरोध एनएसयूआई करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें