फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार युवक को पांच साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 800 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार आरोपी को जिला अदालत ने मंगलवार को दोषी करार देते हुए पांच साल कैद की सजा सुनाई। साथ ही दोषी पर 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। दोषी युवक मंडी (हिमाचल प्रदेश) निवासी 30 वर्षीय बाली राम है। 27 फरवरी 2018 को सेक्टर-36 थाना पुलिस ने बाली राम के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस टीम सेक्टर-42 होटल मैनेजमेंट कॉलेज के पास गश्त कर रही थी। कॉलेज की पार्किंग के पास गाड़ी खड़ी कर पुलिस पैदल गश्त करने लगी। इस दौरान सेक्टर 41/42 के चौक के पास सामने से हाथ में कपड़े की थैली पकड़े एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और पीछे मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोक लिया। तलाशी लेने पर युवक से 800 ग्राम चरस बरामद की गई। पूछने पर वह कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर पाया। इसके बाद पुलिस ने युवक पर एनडीपीएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें