फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस स्वयंसेवक हैं बदलाव के अग्रदूत : एस. नारायणन

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्वतारोहण और साहसिक प्रशिक्षण के लिए एनएसएस स्वयंसेवकों का दल जिस्पा रवानामाई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा के एनएसएस स्वयंसेवक बदलाव के अग्रदूत हैं। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान के जिस्पा (लाहौल स्पीति) स्थित उपकेंद्र में लगने वाले दस दिवसीय शिविर में भाग लेने के लिए दल रविवार को रवाना हो गया। यह जानकारी हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक एस. नारायणन ने दी। वह सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में साहसिक शिविर में भाग लेने वाले एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए आयोजित फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में मौजूद थे।
एनएसएस के अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के साथ मेरा जुड़ाव बतौर स्वयंसेवक रह चुका है। एनएसएस सामुदायिक कार्यों के माध्यम से व्यक्तित्व विकास की शानदार योजना है। उन्होंने कहा कि चुनौतियां केवल पर्वतारोहण में ही नहीं, बल्कि जीवन के हर मोड़ पर आती हैं। याद रखिए, हरियाणा के युवा कभी हार नहीं मानते। जोश, हिम्मत और दृढ़ निश्चय से जीवन की हर बाधा को पार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शैलजा छाबड़ा ने महानिदेशक एस. नारायणन स्वागत किया। राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि सत्र का यह पहला साहसिक शिविर है। एनएसएस की गतिविधियों में अव्वल होने के साथ ही हरियाणा देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जो एनएसएस स्वयंसेवकों के सर्वांगीण विकास के लिए हर वर्ष दस साहसिक शिविर अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान के मनाली, मैक्लॉडगंज और जिस्पा (लाहौल स्पीति) स्थित केंद्रों पर आयोजित कराता है। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा प्रायोजित विभिन्न शिविरों से हजारों एनएसएस स्वयंसेवक लाभांवित हो चुके हैं। कार्यक्रम में अंत में हरियाणा के 11 विश्वविद्यालयों के 50 एनएसएस स्वयंसेवकों एवं 4 कार्यक्रम अधिकारियों को महानिदेशक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर प्रो. अपराजिता हुड्डा, प्रो. भूप सिंह बल्हारा, प्रो. अनिता सिंह, एनसीसी अधिकारी प्रो. राम मेहर, प्रो. सविता राणा, हॉस्टल वार्डन प्रो. नवीन शर्मा, एनएसएस सेल से संदीप, गुरप्रीत सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें