नारेबाजी करते एनआरएमयू वर्कशाप ब्रांच के सदस्य।
- फोटो : PKL OFFICE
कालका। एनआरएमयू वर्कशॉप ब्रांच कालका ने मांगों को लेकर गेट मीटिंग की। इसकी अध्यक्षता प्रदीप कुमार ने की। इस मौके पर एडब्लूएम कालका और आईओडब्लू के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। एडीएस संजीव कोहली ने कालका वर्कशॉप के कर्मचारियों को आ रही समस्याओं के बारे में बताया।
ब्रांच सचिव पुष्पिंदर शर्मा ने कहा कि कालका वर्कशॉप में क्षमतानुसार काम देने की आवश्यकता है। प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इसके साथ आईओडब्लू कालका की ओर से कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान न किए जाने पर रोष जताया।
इस मौके पर कैशियर चौधरी प्रकाश चंद, सह सचिव कमल कुमार, गगन दीप उपाध्यक्ष जगपाल, जतिंदर नेगी, दीपक, रामलोक, रणदोर, राजीव, सौरभ, राकेश, मुकेश, सुनिशा, प्रिया गोले, विना, बेबी, कशल्या, सुरिंदरा, हरजिंदर कौर, अनिता सहित अन्य मौजूद रहे।