फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मोरनी और पहाड़ी रूट पर अब मिनी बसों में करेंगे सुहाना सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा रोडवेज ने मोरनी और आसपास के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए गुरुग्राम से 9 मिनी 32-सीटर बी6 मॉडल की बसें कालका बस स्टैंड पर भेजी हैं। ये बसें मोरनी, खोई, बघारनी, मल्लाह, जबरोट और मंदना सहित कालका के पहाड़ी रूटों पर चलेंगी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि ये बसें स्पेशल हिल्स एरिया यानी संकरे और घुमावदार रास्तों के लिए विशेष रूप से मंगवाई गई हैं ताकि यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा मिल सके। जोखिम भरे मोड़ और संकरे रास्तों की वजह से होने बड़ी बसों से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
हर बस में पर्याप्त सीटें और सामान रखने की सुविधा उपलब्ध है। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि बसें जल्द ही समय सारिणी के अनुसार इन रूटों पर दौड़ना शुरू करेंगी और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसें भी लगाई जाएंगी। इससे पहाड़ी क्षेत्रों के लोग लंबी दूरी के लिए टैक्सी पर निर्भर नहीं रहेंगे। यात्रा का समय कम होगा और खर्च भी घटेगा।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज पंचकूला डिपो के जीएम सुखदेव सिंह ने कहा कि रोडवेज की मिनी बसों के चलने से पहाड़ी क्षेत्र के यात्रियों को काफी फायदा होगा। इन बसों को विशेष रूप से हिल एरिया के लिए मंगवाया गया है ताकि दुर्गम और संकरे रास्तों पर यात्रा सुरक्षित और आसान हो।
रोडवेज ने नागरिकों से अपील की है कि वे बसों का सही उपयोग करें और सफाई व नियमों का पालन करें। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में इस रूट पर और बसें लगाई जाएंगी, ताकि पहाड़ी इलाके में सस्ती, सुरक्षित और नियमित परिवहन सेवा सुनिश्चित की जा सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें