फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्कूलों के मिड डे मील में अब हर महीने होगा बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब के स्कूलों में हर माह मिड डे मील में बदलाव किया जाना है। यही कारण है कि पंजाब स्टेट मिड डे मील सोसाइटी ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इन आदेशों की पालना करने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही पूरे महीने दिए जाने वाले मिड डे मील के संबंध में भी डिटेल जारी कर दी है, जिसे अप्रैल 2024 में लागू किया जाना है। मई के मिड डे मील के लिए विभाग नए सिरे से आदेश जारी करेगा।
विज्ञापन

सोसाइटी के निर्देशों के अनुसार सोमवार को दाल, मौसमी सब्जियां, फल व रोटी तैयार की जाएगी। साथ ही स्वीट डिश के तौर पर खीर को शामिल किया जा सकता है। इसी तरह मंगलवार को राजमा-चावला दिए जाएंगे।
27 मार्च, 2024 को पीएम पोषण स्कीम की प्लानिंग अप्रूवल बोर्ड की बैठक हुई थी। बैठक के दौरान ही केंद्र सरकार ने निर्देश जारी किए थे कि स्कूलों में दोपहर को दिए जाने वाले भोजन में हर महीने बदलाव किया जाएगा, ताकि बच्चों को पोषण से भरपूर खाना प्रदान किया जा सके। साथ ही महीने के अंत में अगले महीने के मेन्यू के संबंध में निर्देश जारी किए जाएंगे। सोसाइटी के जनरल मैनेजर की तरफ से ये आदेश जारी किए गए हैं और अधिकारियों को पूर्ण रूप से इनकी पालना करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





महीने के लिए सप्ताह मुताबिक यह तय किया गया है मेन्यू :
सोमवार : दाल, मौसमी सब्जियां, फल व रोटी
मंगलवार : राजमा-चावला
बुधवार : आलू के साथ काले या सफेद चने, पूरी या रोटी
वीरवार : आलू, प्याज की कढ़ी के साथ चावला
शुक्रवार : मौसमी सब्जी व रोटी
शनिवार : मौसमी सब्जियां मिलाकर दाल व रोटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें