फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम विंडो की समीक्षा बैठकों में अब क्षेत्रीय अधिकारियों-कर्मचारियों को बुलाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों को लेकर अब हर महीने होने वाली दो या तीन समीक्षा बैठकों में अब क्षेत्रीय अधिकारियों व कर्मचारियों को भी बुलाया जाएगा। शिकायतों को लंबित रखने वाले अधिकारियों को चेताया गया कि उनका रवैया ऐसा ही रहा तो सख्त एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन

यह निर्देश मंगलवार को यहां मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एवं सीएम विंडो के प्रभारी प्रशासनिक सचिव वी. उमाशंकर ने सीएम विंडो की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। इस बैठक में सीएम विंडो के ओएसडी भूपेश्वर दयाल भी उपस्थित रहे। वी उमाशंकर ने कहा कि मुख्यमंत्री का विजन है कि आमजन की शिकायतें सीधे उन तक पहुंचें। इसके मद्देनजर नोडल अधिकारी इस व्यवस्था को गंभीरता से लें।
बाक्स
एचएसवीपी और निकाय संस्थाओं की अधिक शिकायतें
उमाशंकर ने बताया कि सीएम विंडो पर अधिकांश शिकायतें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, शहरी स्थानीय निकाय विभाग की इंजीनियरिंग विंग से संबंधित कार्य व अतिक्रमण से जुड़ी होती हैं। इसलिए संबंधित अधिकारी एक विशेष अभियान के तहत प्लॉटों से संबंधित ओरिजनल अवार्ड पेमेंट और अल्टरनेट प्लॉट आवंटित करने से संबंधित शिकायतों को जल्द निपटारा करें। उन्होंने बताया कि आगामी 29 अप्रैल को एमसीडी गुरुग्राम, एमसीडी फरीदाबाद, नगर परिषद जींद व भिवानी और 30 अप्रैल को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक के साथ समीक्षा बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें