फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अब मुस्तफा और रजिया सुल्ताना के साथ खड़ी हुई पंजाब कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मलेरकोटला। पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और कांग्रेस नेत्री रजिया सुल्ताना के बेटे की संदिग्ध मौत के मामले में पंजाब कांग्रेस खुलकर उनके साथ आ गई है। रजिया सुल्ताना पूर्व मंत्री भी रही हैं। इस घटना के बाद मुस्तफा और सुल्ताना अपने मलेरकोटला निवास पर पहुंचे। जहां उनके मृतक बेटे अकील अख्तर की आत्मिक शांति के लिए दुआ की गई।
इसी दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा, पूर्व सीएम बीबी राजिंदर कौर भट्ठल समेत अन्य नेता भी वहां पहुंचे। इस मौके पर वड़िंग ने कहा कि मोहम्मद मुस्तफा और रजिया सुल्ताना के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी खड़ी है। उन्होंने कहा कि मामला संवेदनशील है, इसलिए किसी पर सवाल खड़े नहीं करना चाहिए। मामले की जांच पुलिस कर रही है और इस मामले में दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा।
विज्ञापन

वड़िंग ने कहा कि परिवार कितनी विपदा में अपने बच्चे को पालता है। जांच के बाद सबको जवाब मिल जाएगा। बेटा मानसिक तनाव में था इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया। कुछ लोग बेवजह इसे उलझाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा परिवार इस मामले में पाक साफ होकर आएगा और यह उन लोगों के मुंह पर तमाचा होगा जिन्होंने इस तरह के घिनौने इल्जाम परिवार पर लगाए हैं।
16 अक्टूबर को अकील अख्तर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बेटे के एक वीडियो के आधार पर खुद को उसका दोस्त बताने वाला शमशुद्दीन की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, पूर्व मंत्री मां रजिया सुल्ताना समेत बहन और मृतक की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच पंचकूला एसआईटी कर रही है। हरियाणा सरकार ने केंद्र को मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता शमशुद्दीन के पॉलिटिकल कनेक्शन सामने आए हैं। इस केस के बीच अचानक उसकी कई तस्वीरें अकाली व आप के वरिष्ठ नेताओं के साथ वायरल हो गई हैं। डीजीपी का परिवार कांग्रेस से ताल्लुक रखता है। आरोप है कि बेटे की मौत के बाद यह केस डीजीपी के परिवार को फंसाने और डीजीपी की पूर्व मंत्री रहीं पत्नी रजिया सुल्ताना की छवि खराब करने की साजिश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें