फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गाड़ी पर मैरून रंग की झंडी लगाकर चलेंगे विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में विधायक अब वाहनों पर झंडी लगाकर चलेंगे। विधानसभा ने सरकार से सभी मंजूरी मिलने के बाद विधायकों को मैरून रंग की झंडियां दे दी है। इससे विधायकों के वाहनों की पहचान दूर से हो सकेगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल बत्ती कल्चर बंद करने के बाद हरियाणा में विधायकों को टोल सहित अनेक स्थानों पर दिक्कत आ रही थी। उन्हें जगह-जगह अपनी पहचान बतानी पड़ती थी। टोल पर तो कई बार विधायकों से दुर्व्यवहार भी हो चुका है। टोल कर्मी विधायक के पहचान पत्र को मानने से मना कर चुके हैं। विधायकों ने पेश आ रही दिक्कतों से स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता को अवगत कराया था। उसके बाद झंडियां देने की योजना पर काम शुरू हुआ।
स्पीकर ज्ञान चंद ने बताया कि झंडी पर मोटे अक्षरों में हरियाणा विधानसभा एमएलए लिखा हुआ है। इससे सामान्य कारों और विधायकों की कारों में अंतर पता लग पाएगा। टोल प्लाजा समेत कई अन्य जगहों पर विधायकों की कारें रोके जाने की शिकायतों के बाद यह व्यवस्था की गई। झंडी का दुरुपयोग नहीं किया जा सकेगा। झंडी तभी वाहन पर लगा सकेंगे, जब विधायक खुद मौजूद होंगे। परिवार या स्टाफ झंडी लगाकर नहीं चल सकेगा। झंडी वाहन पर होने से जगह-जगह पहचान नहीं बतानी पड़ेगी। अनेक विधायक 300-400 किलोमीटर दूर से आते हैं, जिन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। झंडी से उनकी गरिमा बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें