फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शहरों की सफाई नहीं होने पर नगर पालिकाओं के अधिकारियों पर गिरेगी गाज : मंत्री डॉ. रवजोत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अब मान सरकार ने प्रदेश की स्वच्छता की ओर बड़ा कदम उठाया है। राज्य के शहरों की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार ने 150 नगर पालिकाओं को 730 आधुनिक सफाई मशीनें उपलब्ध कराई है। अब सफाई कर्मचारियों को अपने हाथों से कूड़ा-कचरा नहीं उठाना पड़ेगा। यह कहना है स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह का। उन्होंने शुक्रवार को सेक्टर-35 स्थित म्युनिसिप्ल भवन से इन आधुनिक मशीनों को हरी झंडी दिखाकर नगर पालिकाओं के लिए रवाना किया। इस दौरान मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर अब इन नगर पालिकाओं में साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा गया तो संबंधित अधिकारियों पर गाज गिरेगी।
विज्ञापन


मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि इस व्यापक मशीनीकरण कार्यक्रम में ऐसे विशेष उपकरण शामिल हैं जो सफाई संबंधी हर चुनौती का समाधान करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं और सीवर लाइनों में मानवीय हस्तक्षेप की आवश्यकता को समाप्त करते हैं। इस बेड़े में जेटिंग-कम-सक्शन मशीनें शामिल हैं जो सीवर में जमा कचरे को साफ करने के लिए शक्तिशाली सक्शन के साथ उच्च दबाव वाले पानी के जेट का संयोजन करती हैं।
इसके अतिरिक्त ग्रैब बकेट मशीनें भी शामिल हैं जो कर्मचारियों को खतरे में डाले बिना मैनहोल से गाद को सुरक्षित रूप से हटाती हैं। संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले शहरी क्षेत्रों के लिए, प्रशासन ने कॉम्पेक्ट माउस जेटर और पर्यावरण के अनुकूल ई-रिक्शा माउंटेड डीसिल्टिंग मशीनें तैनात की हैं जो बैटरी पावर पर काम करती हैं। स्वच्छता उपकरणों में टिकाऊ रॉडिंग सेट, खतरनाक स्थानों का आकलन करने के लिए सीवर निरीक्षण कैमरे, ओवरफ्लो संबंधी आपात स्थितियों से निपटने के लिए पंपिंग सेट और संपूर्ण सफाई कार्यों की क्षमता वाली औद्योगिक-ग्रेड सुपर सक्शन मशीनें शामिल की गई हैं।
विज्ञापन


अकेले संगरूर क्लस्टर के लिए 218 मशीनें
मंत्री ने बताया कि संगरूर क्लस्टर में 218 मशीनें पहले से ही चालू हैं और 39.56 करोड़ रुपये की लागत से शेष 512 मशीनें अन्य नगर पालिकाओं में तैनात की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा तिमाही प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। इससे पहले, स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने अहमदाबाद में हुई दुखद विमान दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें