फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अब रविवार को भी सिविल अस्पताल के स्पेशल फीवर क्लीनिक में बैठेंगे डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सिविल अस्पताल में स्पेशल फीवर क्लीनिक में अब डॉक्टर साताें दिन बैठेंगे। रविवार को भी स्पेशल बुखार की ओपीडी चलाई जाएगी। अमर उजाला मेंं बीते 8 सितंबर को वायरल बुखार- प्लेटलेट्स घटने के मरीज बढ़े, स्पेशल ओपीडी बंद होने से इलाज को तरसे शीर्षक से खबर छपने के बाद अस्पताल प्रशासन ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

पीएमओ आरएस चौहान ने बताया कि इमरजेंसी में एक डॉक्टर सातों दिन रोस्टर बनाकर बुखार की स्पेशल ओपीडी चलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि वायरल बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं। इसलिए इस क्लीनिक को लगातार चलाया जाएगा, जिससे मरीजों को इलाज आसानी से मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें