फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अब मिरामार यूनिवर्सिटी जा सकेंगे सीजीसी झंजेड़ी के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज झंजेड़ी कैंपस ने अमेरिका की कैलिफोर्निया मिरामार यूनिवर्सिटी के साथ +1 समझौता किया है। इसके तहत विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागिता के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन


यह समझौता कैंपस के मैनेजिंग डायरेक्टर अर्श धालीवाल और कैलिफोर्निया मिरामार यूनिवर्सिटी के प्रेजिडेंट डॉ. चिटपसॉन्ग वाज़क्वेज़ ने हस्ताक्षर करके पेपर पर लिखकर किया है। इस मौके पर इंटरनेशनल मैनेजर कैरोल कलिस भी मौजूद रहीं। इसके तहत दोनों शिक्षा संस्थानों के इंजीनियरिंग और प्रबंधन स्ट्रीम के छात्रों और शिक्षकों को 2+2 कार्यक्रम यानी झंजेडी कैंपस में दो साल और अमेरिका में दो साल पढ़ने और 1+1 कार्यक्रम के तहत एक-एक दोनों संस्थानों में दिया जाएगा।

इस तरह अंतिम सेमेस्टर के स्नातक विद्यार्थियों को अमेरिका में मास्टर डिग्री करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा उन्हें और शिक्षकों को ऑनलाइन वेबिनार, गेस्ट लेक्चर और लाइव सेशन में भाग लेने का मौका मिलेगा। जिससे छात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में आ रहे बदलाव का सामना कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें