फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अतिक्रमण पर सेक्टर-7, 9 और 20 के दुकानदारों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को शॉर्ट लिस्ट कर नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है। इसके बाद दुकानदारों को सुनवाई के लिए एचएसवीपी कार्यालय आना होगा। अगर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाते हैं तो उनकी दुकानों का आवंटन रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। हाल ही में एचएसवीपी ने सेक्टर-7, सेक्टर-9 और सेक्टर-20 के 30 दुकानदारों को चिह्नित कर नोटिस जारी किए हैं। शहर के सभी सेक्टरों में अतिक्रमण की समस्या बड़ी है। एचएसवीपी की तरफ से लगातार अभियान चलाए जाने के बावजूद दुकानदार बाज नहीं आ रहे हैं। अतिक्रमण के कारण बाजारों का हाल यह है कि बरामदों में चलने के लिए लोगों के लिए जगह ही नहीं मिल पाती है। एचएसवीपी ने अब नोटिस जारी करने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल एचएसवीपी ने तीन सेक्टरों के दुकानदारों को चिह्नित किया है, जल्द ही इस तरह का अभियान पूरे शहर में चलाया जाएगा।
विज्ञापन

तीन दुकानदारों ने दिए एफिडेविट
नोटिस जारी किए जाने के बाद तीन दुकानदारों ने एचएसवीपी कार्यालय पहुंच कर प्राधिकरण को एफिडेविट सौंप दिया है। उसमें उन्होंने माना है कि उन्होंने अतिक्रमण किया है। भविष्य में ऐसा नहीं करेंगे। 7 जुलाई से दुकानदारों की सुनवाई शुरू हो गई है। बाकी दुकानदारों को भी सुनवाई के लिए समय दिया गया है।

टीम के जाते ही फिर कर लेते हैं अतिक्रमण
जब भी एचएसवीपी की टीम सेक्टरों में अतिक्रमण हटाने के लिए जाती है तो दुकानदार सामान उठाकर अंदर रख लेते हैं। टीम के जाते ही फिर से सामान को बाहर रख देते हैं। इसी कारण एचएसवीपी की कार्रवाई ज्यादा प्रभावी साबित नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन



विशेष टीम करेगी सेक्टरों में निगरानी
अतिक्रमण को लेकर अब एचएसवीपी पूरी तरह सख्त हो गया है। बाजारों पर निगरानी के लिए टीम का गठन किया गया है। जो समय-समय पर अलग-अलग सेक्टरों के बाजारों में जाकर निगरानी रखेगी। दुकानों का फोटो उतारा जाएगा। जो दुकानदार सुनवाई के दौरान भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने का वादा कर एफिडेविट दे रहा है, उन पर खास नजर रखी जाएगी। अगर दोबारा अतिक्रमण पाया जाता है तो तुरंत उसकी दुकान का आवंटन रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें