संवाद न्यूज एजेंसी ।रामगढ़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोट की टीम ने गांव रामगढ़ में लोगों के घरों में जाकर लारवा चेक किया। स्वास्थ्य निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि ब्रीडर चेकरों की टीम ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता दीपक की देख-रेख में 207 घरों का सर्वे किया। जिसमें 5 घरों में लारवा पाया गया। लारवा पॉजिटिव मिलने वाले घरों पर विभागीय कार्रवाई करते हुए नोटिस दिया गया।