फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवानों की प्रेम कहानी में नया मोड़: महिला ने हाईकोर्ट में किया युवक की पहली पत्नी होने का दावा, नोटिस जारी

Tue, 06 Dec 2022 08:00 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चरखी दादरी निवासी नवीन (27) और भोपाल निवासी सारा हक (16) पेशे से पहलवान हैं। दोनों की मुलाकात एक प्रतियोगिता के दौरान हुई थी और फिर शादी का फैसला ले लिया। 13 नवंबर को मोहाली के नयागांव की मस्जिद में मुस्लिम रीति-रिवाजों के निकाह किया।
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमी पहलवानों को सुरक्षा के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट आना भारी पड़ गया है। जया फोगाट नाम की महिला ने मुस्लिम लड़की से निकाह करने वाले युवक की पत्नी होने का दावा किया है और प्रेमी जोड़े के हलफनामे को अदालत को गुमराह करने वाला बताया है। आपराधिक कार्रवाई की मांग वाली अर्जी पर हाईकोर्ट ने प्रेमी जोड़े को नोटिस जारी कर जवाब-तलब कर लिया है।
विज्ञापन


सोमवार को सुनवाई के दौरान जया ने हाईकोर्ट को बताया कि उसका नवीन के साथ 22 फरवरी 2019 को विवाह हुआ था। पहले से विवाहित होने के बावजूद नवीन ने महिला पहलवान के साथ मोहाली के नयागांव में निकाह कर लिया। सुरक्षा याचिका के लिए दिए हलफनामे में भी नवीन ने मोहाली में हुए निकाह को अपना पहला विवाह बताया है और पहले से विवाहित होने की बात छिपाई।

सारा हक के पिता ने 9 नवंबर 2022 को भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में शिकायत दी थी कि उनकी बेटी की उम्र 15 साल 10 महीने है। दसवीं कक्षा में पढ़ती है। सुबह छह बजे स्टेडियम गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। उसी दिन अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


चरखी दादरी निवासी नवीन (27) और भोपाल निवासी सारा हक (16) पेशे से पहलवान हैं। दोनों की मुलाकात एक प्रतियोगिता के दौरान हुई थी और फिर शादी का फैसला ले लिया। 13 नवंबर को मोहाली के नयागांव की मस्जिद में मुस्लिम रीति-रिवाजों के निकाह किया। लड़की के घरवालों से जान का खतरा बताते हुए दोनों ने सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें