चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण को लेकर पंजाब में राहत के हालात होने लगे हैं। सोमवार को अच्छी बात यह रही कि राज्य में संक्रमण से एक भी मौत का मामला सामने नहीं आया। संक्रमण के 35 नए मामले सामने आए हैं। 4 संक्रमितों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। अब तक राज्य में संक्रमण से 16294 की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमण के मामले 14 जिलों में आए हैं। सबसे ज्यादा 7 संक्रमित कपूरथला में मिले हैं। राज्य की संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत रही।
ब्लैक फंगस के तीन मामले सामने आए हैं। इनमें अमृतसर में दो और फरीदकोट में एक मामला है। अब ब्लैक फंगस के कुल 679 मामले सामने आ चुके हैं। इस संक्रमण से 51 की मौत हो चुकी है।