कालका। बाढ़ गोदाम स्थित नॉर्दर्न वैली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ब्लाॅक व जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है।
स्कूल के चेयरमैन जोगिन्द्र तंवर ने बताया कि पिंजौर के एक निजी स्कूल में 21 व 22 अगस्त को ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें कालका, पिंजौर और आसपास के कई स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया था। इस दौरान अंडर-12 कबड्डी प्रतियोगिता में स्कूल की बॉयज टीम ने पहला स्थान और गर्ल्स टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
वहीं, 23 अगस्त को पंचकूला सेक्टर-7 के सरकारी स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय रेसलिंग प्रतियोगिता में स्कूल की टीम ने 7 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल जीते। स्कूल पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।