बरवाला। बैंक में पासबुक की एंट्री की कोई समय सीमा नहीं है और लंच टाइम भी आधे घंटे का है। यह खुलासा आरटीआई में हुआ है।
बतौड़ के समाजसेवी आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट मनीष कुमार ने प्रेस बयान में बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बरवाला के कर्मचारी मशीन खराब या 2 बजे के बाद बैंक पासबुक में एंट्री करने से साफ मना कर देते थे। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। वहीं, दूसरी ओर कर्मचारी 2 बजे बैंक का गेट बंद कर देते थे कि लंच का समय है वह 3 बजे बैंक खुलेगा। मनीष कुमार ने कहा कि बैंक कर्मचारी पेट्रोल पंप, पोल्ट्री फार्म, और बड़ी फर्म वालों को तो बैंक में बिठा कर उनका काम करते हैं, लेकिन आम जनता, सीनियर सिटीजन से बात तक नहीं करते। उन्होंने कहा कि अगर आज के बाद सीनियर सिटीजन या गरीब जनता को परेशान किया गया तो इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी।