फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिविल अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर, मां को गोद में उठाकर ओटी में लाया बेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छत से गिरने पर घायल हुई थी कालका निवासी महिला, कालका अस्पताल से सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल किया गया था रेफरसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में शनिवार को स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए, जब एक घायल महिला को स्ट्रेचर नहीं मिला और उसके बेटे को मां को गोद में उठाकर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) तक ले जाना पड़ा। घटना के बाद अस्पताल में मौजूद लोगों ने भी व्यवस्था पर नाराजगी जताई।
जानकारी के अनुसार कालका निवासी गीता अपने घर की छत से गिरकर घायल हो गई थीं। परिजन उन्हें उपचार के लिए पहले कालका के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दोपहर में एंबुलेंस के माध्यम से जब महिला को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल लाया गया तो मरीज को अंदर ले जाने के लिए कोई स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं था। परिजनों ने कुछ देर तक इंतजार किया, लेकिन स्ट्रेचर की व्यवस्था नहीं हो सकी।
इसके बाद महिला के बेटे ने अपनी घायल मां को गोद में उठाया और ऑपरेशन थिएटर तक पहुंचाया। इस दौरान अस्पताल में मौजूद लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिला स्तर के अस्पताल में भी मरीजों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गंभीर मरीजों के लिए स्ट्रेचर जैसी मूलभूत सुविधा का उपलब्ध न होना चिंता का विषय है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें