फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नाली निकासी नहीं, सड़क पर बह रहा गांव का गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-7 से गांव निचले भानु की ओर जाने वाली सड़क बदहाल है। गांव ऊपरले भानु के गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से पानी सड़क पर जमा हो रहा है। इससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों की कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
गांव वासी नीरज कुमार गोयल, कृष्ण कुमार, तरसेम सैनी, मनीष सैनी, संदीप गोयल, लंबरदार रूलदा राम और गुरजीत सिंह ने बताया कि निचले भानु जाने के लिए उन्हें ऊपरले भानु से होकर गुजरना पड़ता है। निकासी व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर गंदा पानी जमा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के गुजरने पर पानी के छींटे राहगीरों पर पड़ते हैं। बरसात में सड़क छोटे तालाब में बदल जाती है। इस मार्ग पर गांव का श्मशान घाट भी स्थित है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गंदे पानी की निकासी का उचित प्रबंध करने और सड़क की हालत सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें